बड़ौत में अमीनगर सराय रोड़ पर आईएस स्टील फैक्ट्री में बदमाशों द्वारा तोड़ा गया कांच
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड पर प्रदीप जैन पुत्र इंद्रसैन जैन की आईएस स्टील फैक्टरी है। लॉकडाउन के चलते फैक्टरी बंद है। सोमवार को जब वह फैक्टरी में कबूतरों को दाना खिलाने आए तो सामान बिखरा पड़ा था और कार्यालय की खिड़कियां भी टूटी पड़ी थी। प्रदीप के मुताबिक चोर गल्ले में रखे 13 हजार, स्टील पार्ट, स्टील पाइप समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत दो लाख रुपये है। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। फैक्टरी मालिक ने तहरीर दी है। बदमाश फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर फेंक गए और उसकी हार्ड डिस्क भी निकाल ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।