बागपत। जिले में जरूरतमंदों लोगों की मदद के लिए प्रशासन के साथ समाजसेवी और व्यापारिक संस्थाएं आगे आकर उनके लिए भोजन की व्यवस्था करा रहे है।
शिकोहपुर गांव में बृजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में गांव के लोगों ने बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी, छपरौली चुंगी, निवाड़ा, बागपत में यमुना रोड, पुराना कस्बा में जरूरतमंद लोगों को 800 भोजन के पैकेट वितरित किए। एसडीएम रामनयन सिंह ने मौके का मुआयना कर व्यवस्था देखी। निशांत तोमर, राकेश पांचाल, निशांत शर्मा, नितिन शर्मा, आयेंद्र, सतपाल हलवाई का सहयोग रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापार संघ की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। लाला नरेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, व्यापार संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, मनोज मित्तल, आशु, पूर्व सभासद पीयूष गुप्ता, भानु जैन, साधू राम मित्तल, सोनू मित्तल, आकाश गोयल का सहयोग रहा। मवीकला गांव में ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने गांव को सैनिटाइज कराया। श्री एजूकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर एसपी यादव ने सोमवार को बालैनी, सिंघावली अहीर, घटोली गांवों में जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट व कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार पंवार, शहर अध्यक्ष राकेश के नेतृत्व में नगर की मलीन बस्तियों में जाकर गरीबों को खाद्य सामग्री बांटी गई। घनश्याम शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. नरेंद्र, यशवीर तोमर शामिल रहें। डॉ. सुनीता जैन ने आजाद नगर, बड़का रोड़, कांशीराम कालोनी आदि में जाकर गरीब लोगों को फल वितरित किए।