फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर स्कूटी सवार से लूटपाट, तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाने में गिरफ्तार लूटेरे - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब चार बजे स्कूटी सवार व्यक्ति को तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश भागकर ईंख के खेत में छिप गए। पुलिस ने घेराबंदी के बाद मुठभेड़ में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मेरठ के ईकड़ी गांव निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र देवदत्त ने बताया कि ट्रोनिकी सिटी लोनी के पास खानपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। सुबह करीब चार बजे जैसे ही वह बालैनी टोल पर पहुंचा तो वहां खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया और डौला गांव से दो किमी पहले ही ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। उसे हाइवे किनारे खेत में ले जाकर छह हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया।
तभी पीछे से आ रहे कार सवार दो युवकों ने वहां रुककर उससे पूछताछ की तो लुटेरे भागने लगे। तभी एक आरोपी गिर गया, जिसे पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी खेत में घुस गए। सूचना पर पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस ने घेराबंदी के बाद दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि इमरान, गौरव व रवि को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उनसे लूटी गई रकम, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।
---
सिसाना के जंगल में किसान को भी पीटा
सिसाना गांव निवासी किसान तेजपाल सिंह ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत तेजपाल ने पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की थी। उधर सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने किसान तेजपाल से मारपीट करना स्वीकार किया।
---
गैंगस्टर इमरान उर्फ बिगाडू पर दर्ज हैं 14 मुकदमे
सीओ ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी बाघू निवासी इमरान उर्फ बिगाडू के खिलाफ बागपत, सिंघावली अहीर थाने में 14 मुकदमे दर्ज हैं, जिसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें