फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पुलिस दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव निवासी पट्टी अहिरान खेकड़ा बताया। साथ ही बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ 20 फरवरी 2020 की रात आठ बजे रटौल-बंथला मार्ग पर गाजियाबाद के विजय नगर निवासी गोपाल से मोबाइल और कुछ नगदी लूटी थी। इस संबंध में उसके खिलाफ कोतवाली मेें मुकदमा पंजीकृत है। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ कर उसके गैंग का पता लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें