बड़ौत। रोडवेज डिपो में भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में शुक्रवार को तीसरे दिन भी यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। कार्मिक शाखा मंत्री दीपक कुमार, गौरव तोमर, धर्मवीर सिंह व सोनू मलिक ने धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रबंधन ने मांगे नही मानी तो पांच से सात जुलाई तक प्रत्येक शाखा के 2-2 कार्मिक अपने अपने डिपो में अनशन करेंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आठ जुलाई से क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना व आमरण अनशन किया जाएगा।