अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत हाईवे स्थित ग्राम डौला में शुक्रवार को पाला खींचकर बवाल करने वाले 22 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
डौला गांव के इरफान और सनव्वर पक्ष में पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश है। पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों के बीच नाली को लेकर विवाद था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों के लोगों ने शुक्रवार को मेरठ-बागपत हाईवे के बीचोंबीच पाला खींचकर एकदूसरे पर पथराव और फायरिंग की। डौला चौकी पुलिस के सामने भी बवाल होता रहा। इसके परिणामस्वरूप हाईवे पर करीब एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। इससे यातायात बाधित रहा। सिंघावली अहीर थाना और तीन चौकियों की पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव है। एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि विवाद में सनव्वर व महबूब पुत्र जमालुद्दीन, शौकीन पुत्र महमूद, उम्मेद अली पुत्र अख्तर, इरफान पुत्र मकसूद, साजिद पुत्र वकील, हारुन पुत्र अलीशेर, जाहिद पुत्र दाऊद, जब्बार पुत्र अख्तर, गफ्फार पुत्र अख्तर निवासीगण डौला, गफ्फार पुत्र इमत्याज अली निवासी सिवालखास मेरठ, भूरा पुत्र साबूद्दीन, जब्बार पुत्र निजामुद्दीन निवासीगण निवाड़ा, गुलबहार पुत्र मुनाब अली, नूरहसन पुत्र हाजी महफूज अली निवासीगण उत्तम नगर दिल्ली, आमिर पुत्र जमशेद, मोनू पुत्र महराज, नूर मोहम्मद पुत्र जमशेद, यामीन पुत्र इदरीश, सरफराज पुत्र इरशाद, महबूब व तस्सवर पुत्रगण ईसब अली निवासी डौला को जेल भिजवा दिया है।