फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालकों की कमी से धूल फांक रही रोडवेज बसें

विज्ञापन
बड़ौत रोड़वेज डिपों में खड़ी बसों का दृश्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। परिचालकों की कमी के कारण रोडवेज बस धूल फांक रही हैं। यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोडवेज को रोजाना हजारों का नुकसान हो रहा है। बढ़ती समस्या पर शासन व प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो के पास निगम की 75 व अनुबंधित 47 बसें हैं। परिचालकों की कमी के चलते 12 बस पिछले चार माह से धूल फांक रही हैं। इससे विभाग को रोजाना लगभग दो लाख का नुकसान हो रहा है, वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत बड़ौत-मुजफ्फरनगर, बड़ौत-शामली-सहारनपुर मार्ग, रमाला-टांडा मार्ग पर यात्रियों को पर्याप्त बस सेवा न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेशन प्रभारी नरेन्द्र मान का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

ये बोले यात्री---
- सिनौली निवासी विपिन ने बताया कि समय से बस न मिलने के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
-बिजरौल निवासी कपिल का कहना है कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सही ढंग से बसों का संचालन नहीं हो रहा है। अधिकारियों को कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें