बड़ौत (बागपत)। शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के रंगाना गांव का रहने वाला अरुण कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रोडवेज बस चालक है। रविवार को वह बड़ौत डिपो की बस शामली से लेकर लोनी जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यात्रियों को उतारने के लिए दिल्ली बस स्टैंड रुका। आरोप है कि दूसरे वर्ग के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोपियाें ने लोहे की रॉड से हमलाकर उसे घायल कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।