बिनौली/रमाला/बड़ौत। रंछाड गांव में रविवार को रालोद की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेराजगारी से प्रदेश की जनता दुखी हो गई है। विधानसभा चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया कर अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। बैठक में विनोद तोमर को किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर सुखवीर सिंह गठीना, नरेश तोमर जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, सुरेश राणा, मुनेश बरवाला, राजू तोमर सिरसली, रेणु तोमर, अजीत सोलंकी, गगन धामा, उपेंद्र धामा ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता भवर सिंह व संचालन एसआई ओमबीर सिंह तोमर ने किया। रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव में हुई बैठक में फ्रंट लाइन टीम के संयोजक सतीश तोमर, सुकरम प्रधान, वीरपाल ठेकेदार, सचिन तोमर, अजय अहलावत, देवेंद्र, कुलदीप, ओमप्रकाश, सुभाष, सतप्रकाश, सप्पू, संजीव, नरेश, बाबूराम मौजूद रहे। बड़ौत क्षेत्र के सिलाना गांव में पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक ने कहा कि रालोद में ही सबका भला है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मलिक, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अमित सोलंकी शामिल रहे। जितेंद्र जाटव को युवा क्षेत्रीय महासचिव का दायित्व भी सौंपा गया।