फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रजबहा पटरी पर 9.78 करोड़ से होगा सड़क का निर्माण

विज्ञापन
रजबहा पटरी पर नौ करोड़ 78 लाख रुपये से होगा सड़क का निर्माण की खबर से संबं​धित फोटो। जर्जर हालत - फोटो : एलिया सीएचसी पर घायल का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
बागपत। बिजरौल से अलावलपुर तक रजबहे पटरी पर नौ करोड़ 78 लाख रुपये से सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क का निर्माण होनेे से 10 से अधिक गांवों के किसानोें को लाभ मिलेगा, क्योंकि इस सड़क से किसानों से आना जाना रहता है। सड़क का निर्माण करने के लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। बिजरौल से अलावलपुर तक रजबहे पटरी पर 12 किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण किसानों को खेतों में जाने में परेशानी होती है और यहां कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

किसान भी काफी दिनों से सड़क का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। यह सड़क सिंचाई विभाग की देखरेख में आती है। किसानों की मांग के बाद सिंचाई विभाग ने 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराने के लिए नौ करोड़ 78 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। सड़क बनने के बाद दस गांवों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें आने जाने में परेशानी नहीं होगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि शासन से बजट आने के बाद सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें