फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह से सड़क बदहाल, गड्ढों की मिली भरमार

विज्ञापन
बड़ौत- बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर मार्ग का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी वर्ल्ड बैंक के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग की जगह-जगह बदहाल स्थिति का बुधवार को पीडब्ल्यूडी वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर निरीक्षण करने पहुंचे पीडब्लयूडी वर्ल्ड बैंक मुरादाबाद मंडल के एक्सईएन अतुल कुमार शर्मा व जेई हरीश कुमार को गैडबरा बस स्टैंड के पास गड्ढे, भड़ल गांव में सड़क पर जलभराव मिला और आदमपुर गांव के पास पुलिया टूटी मिली। जहां से आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक्सईएन ने ठेकेदार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सभी गड्ढे भरने और सड़क को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भड़ल गांव में जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा जाएगा। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त न हो। टूटी हुई पुलिया दोबारा बनाई जाएगी, जिस पर एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें