फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़कों की खोदाई से पाइप लाइन में पहुंची मिट्टी, आरओ हो गए चोक

विज्ञापन
सड़क की खोदाई से पाइप लाइन में पहुंची मिट्टी की खबर से संबं​​धित फोटो। आरओ दिखाता रजत उपाध्याय।
विज्ञापन
- बड़ौत रोड स्थित काॅलोनियों मेें लोगों ने लगा रखे हैं आरओ, पानी के साथ मिट्टी आने से आरओ भी हो गए चोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में सड़कों की खोदाई होने से पाइप लाइन से मिट्टी भी घरों में पहुंच गई। इससे घरों में लगे आरओ चोक हो गए और लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके अलावा घरों में रखी बाल्टियों और पेयजल टंकियों में भी मिट्टी भर गई है।
शहर में नई पेयजल पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है, जिसके चलते पिछले एक सप्ताह से जैन इंटर कॉलेज के पास सड़क की खोदाई कराई गई। सड़क की खोदाई से पुरानी पाइप लाइन टूट गई और कुछ में रिसाव हो गया। इससे कई दिन तक लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। इस दौरान सरकारी हैंडपंपों और पड़ोसियों के सबमर्सिबलों से पेयजल आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

अब पाइप लाइन डालने का कार्य पूर्ण होने पर घरोंं के कनेक्शन जोड़कर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी। इससे सड़क की मिट्टी भी पाइप लाइन से घरों में पहुंच गई। इससे शहर के बड़ौत रोड पर घरों में लगाए गए आरओ भी चोक हो गए हैं।
- पाइप लाइन से आरओ में सीधा पानी आ जाता है। सड़क खोदाई के बाद अब मिट्टी भरने से आरओ चोक हो गया। अब आरओ दुरुस्त कराना पड़ेगा। - रोहित मनी
- दो दिन तक पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण आरओ खाली रहा। अब दो दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो आरओ में कचरा आ गया। इससे आरओ खराब हो गया। - रजत उपाध्याय
विज्ञापन

वर्जन
- जैन इंटर कॉलेज के पास पाइप लाइन डालने के बाद कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। पाइप लाइन से घरों में मिट्टी जाने और आरओ चोक होने का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही पाइप लाइन डालने का काम पूर्ण कर दिया जाएगा। - शेर सिंह, अवर अभियंता, जल निगम शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें