फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर निर्माण कार्य रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड स्थित आवास विकास कालोनी के मुख्य गेट पर एक छोटा पार्क गायत्री देवी की प्रतिमा लगाने के लिए बनाया गया था। रविवार को हाईवे निर्माण कंपनी के ठेकेदारों ने पार्क को तोड़कर वहां से नाला निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे रालोद कार्यकर्ताआं ने हंगामा करते हुए कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

रालोद नेता आशुतोष तोमर और बोबी ने बताया कि दिल्ली रोड पर आवास-विकास कालोनी के मुख्य द्वार पर एक छोटा पार्क बना हुआ है। इसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पत्नी स्वर्गीय गायत्री देवी की प्रतिमा लगना प्रस्तावित है। रविवार को इस पार्क को तोड़कर हाईवे निर्माण कंपनी के ठेकेदार नाला बनाने लगे। इस की जानकारी होने पर काफी संख्या में रालोद नेता मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए नाला निर्माण कार्य रुकवा दिया। जेसीबी बुलाकर नाले के लिए बनाए रास्ते को पाट दिया। कहा कि यहां जल्द ही गायत्री देवी की प्रतिमा लगाई जाएगी। अगर दोबारा ऐसा किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें