फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने थाने में दिया धरना

विज्ञापन
खेकड़ा थाने में धरनारत रालोद कार्यकर्ताओं को घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देते थाना प्र? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला मुंडाला के रहने वाले रालोद के पूर्व नगराध्यक्ष को गोली मारने वाले आरोपी का पुलिस एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लगा सकी। रविवार को कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना देकर पुलिस से शीघ्र आरोपी का सुराग लगा घटना का खुलासा कराने की मांग की।
विज्ञापन

शाम चार बजे खेकड़ा के सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता थाने में पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। आरोप लगाया कि रालोद के पूर्व नगराध्यक्ष धर्मेंद्र धामा को 18 जुलाई 2021 की सुबह पाठशाला रोड पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक गोली मारने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। उन्होंने पुलिस पर घटना के खुलासे में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं से सीओ विजय चौधरी और थाना प्रभारी ने वार्ता कर उन्हें जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे धरना समाप्त कर वापस लौट गए। मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, खाप चौधरी जितेंद्र धामा, स़ुभाष धामा, चौधरी गजेंद्र सिंह, रामकुमार धामा, संजय धामा, राजसिंह पहलवान, पवन कुमार, वतन धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइल बंद कर पुलिस ने लगा दी थी एफआर
रालोद के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा पर 18 जुलाई 2021 को पाठशाला रोड पर स्टेट बैंक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी। पास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई थी। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। एफआर लगाकर फाइल बंद कर दी गई। इस बात का पता चलने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें