फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुजफफरनगर रवाना हुआ रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन
खेकड़ा से मुजफफरनगर रवाना होते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुजफफरनगर रवाना हुए रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर से रालोद कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुजफ्फरनगर की पंचायत के लिए बस से रवाना हुए।
हाथरस में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और उनके समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर में महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें शामिल होने के लिए खेकड़ा नगर से रालोद कार्यकर्ता भी बसों से रवाना हुए। उनका कहना था कि हाथरस में दलित बेटी की हत्या की गई। जयंत चौधरी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए गए थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस प्रशासन ने उन्हें पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया। साथ ही लाठियां बरसा दी गई। जब तक लाठीचार्ज के आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज नहीं होते और जयंत चौधरी उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं होते यह आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह सभासद, डा. जगपाल सिंह तेवतिया, नीरज धामा, जयप्रकाश सिंह, धर्मसिंह, फोटू सिंह, ओमबीर सिंह, सुरेश कुमार, शिवकुमार, भोपाल सिंह, ओमप्रकाश धामा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें