बड़ौली गांव में गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर जागरूकता अभियान चलते रालोद छा?
- फोटो : BARAUT
बिनौली/बड़ौत। चिरचिटा गांव में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य घोषित कराने को लेकर किसान संदेश अभियान चलाया। जिसके तहत किसानों से मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र लिखवाए गए।
रालोद राष्ट्रीय सचिव और अभियान प्रभारी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कार्यकर्ताओं के साथ चिरचिटा गांव पहुंचकर लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर करीब 35 किसानों से प्रदेश के सीएम को पत्र लिखवाए गए। उन्होंने कहा कि हर कोई गन्ने के वाजिब व लाभकारी दाम न मिलने से आहत है। गन्ना किसानों के घरों की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश सरकार को जगाने व गन्ना मूल्य घोषित कराने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के निर्देश पर सीएम को पत्र लिखवाए जा रहे हैं। इस दौरान मास्टर होसराम, मलखान प्रधान, जिले सिंह, महिपाल, मोनी कुमार, हेमसिंह, बाबूराम, बल्लेराम, कर्म सिंह, महावीर सिंह, सुभाषचंद्र राज सिंह, सुरेशपाल, धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
उधर, बड़ौत के बड़ौली गांव में रविवार को छात्र नेता निशांत तोमर बावली ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर अभियान चलाया और किसानों के हस्ताक्षर कराए। इस अवसर पर बाबा दरियाव सिंह, बाबा हरपाल सिंह, अनुज तोमर, राजन तोमर, मीत नैन मौजूद रहे।