फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अलाव जले न रैन बसेरों की व्यवस्था की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में रविवार को ठंड पड़ने के बावजूद नगर में अलाव और रैन बसेरों की अपर्याप्त व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दयानंद बाल विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में निर्धारित स्थानों पर न तो अलाव जलाए जा रहे हैं और न ही रैन बसरों की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके चलते बहुत से गरीबों को खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। देवेंद्र सोलंकी ने पालिका व तहसील प्रशासन प्रशासन से व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। बैठक में शहर के बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते आवागमन में हो रही परेशानी को रखा।
विज्ञापन

बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने पर पुलिस-प्रशासन को बधाई दी गई। बैठक में बायो इंफोरमेटिक्स में विश्वविद्यालयी स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले कुणाल पुत्र ओमप्रकाश को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ सदस्य दिनेश मोहन को 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बधाई दी गई। अध्यक्षता डॉ. हरपाल सिंह ने और संचालन सचिव उमरजान खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें