फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में खिलाड़ी व युवाओं की होगी अहम भूमिका-नीरपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। रालोद के खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसमें खिलाड़ियों व युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। पार्टी में सक्रिय नेताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा।
वे मंगलवार को बड़ौली गांव में आयोजित रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी देश के पहले ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने अपनी पूरी निधि खेलों को देने की घोषणा की है। बताया कि वे कई जिलों में स्पोर्ट्स स्टेडियम में गए और खिलाड़ियों से वार्ता की। कई स्टेडियम का हाल देखकर उनका मन दुखी हुआ। स्टेडियम में सुविधा नहीं मिल रही हैं। मदद अधिकारी डकार जाते हैं। इसकी निष्पक्ष जांच हो जाए तो करोड़ों के रुपये का घोटाला सामने आएगा। रालोद इसके लिए ठोस कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में जोर-शोर से जुटने का आह्वान किया। कहा कि निकाय चुनाव में रालोद-सपा से गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। बागपत की सभी निकाय व नगर पंचायत सीटों पर रालोद जीत हासिल करेगी। इस मौके पर धीरज उज्ज्वल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, राजू तोमर सिरसली, सुरेश राणा, सुभाष नैन, राजू, मनोज, मुनेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें