फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कुंतल सिंथेटिक कलाकन्द जब्त, नष्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। धौली प्याऊ चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कैब में लदी तीन कुंतल सिंथेटिक कलाकंद मिठाई पकड़ी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूने लेकर मिठाई जब्त की और गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराई।
दीपावली पर्व को लेकर खाद्य पदार्थो की चेकिंग की जा रही है। जिसमें मंगलवार सुबह एक कैब को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी नहीं रोकने पर पुलिस ने पीछाकर भागौट गांव के पास पकड़ लिया। चेकिंग में गाड़ी में मिठाई के डिब्बे लदे मिले। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम अपूर्वा चौधरी, सीओ विजय चौधरी व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां मिठाई की जांच की गई तो वह सिंथेटिक मिली।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र सिंह, नेहा चौधरी ने दो सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे। उन्होंने बताया कि सैंपल फेल होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जब्त की गई तीन कुंतल सिंथेटिक मिठाई को गड्ढा खोदाई कराकर नष्ट कराया। वहीं, बिक्री के लिए मेरठ से दिल्ली भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की चेकिंग
मिलावटी मिठाई व सिंथेटिक मावे को लेकर पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कई जगह चेकिंग अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई जगह छापा मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें