फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। लखीमपुर खीरी में दलित दो बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट मेें प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

रालोद पदाधिकारियों ने बताया कि लखीमपुर खीरी में दलित समाज की दो बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और फिर शवों को लटका दिया गया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की। साथ ही मृतका के परिवार को शहरी क्षेत्र में आवास की व्यवस्था, एक करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इन सभी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार को सौंपा। इस दौरान रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, प्रवेंद्र तोमर, वीरेंद्र तेजान, पूर्व जिपं सदस्य सतीश चौधरी, श्रीकांत धामा, सुभाष नैन, धर्मेंद्र काठा, रमेश कुशवाह, ओमबीर सिंह ढाका, गौरव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें