फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ही किसानों की हितैषी पार्टी: तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ककौर गांव में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने सदैव किसानों की भलाई के लिए संघर्ष किया है। अब जयंत चौधरी किसान, मजदूरों एवं युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे है। रालोद ही किसानों की हितैषी पार्टी है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम चल रहा है। नीटू पहलवान सिनौली ने किसानों को संगठित करने का आह्वान किया। संचालन बबली तोमर लोयन ने किया। बैठक में आशुतोष सभासद, गौरव हुड्डा, सुमित सरोहा, विजय सरोहा, अंकित, अजय हुड्डा, रितिक, कार्तिक, बबलू, मोहित, गौतम प्रधान, सौरव, सचिन, अरविन्द, बिल्लू ठेकेदार, अनुभव, आर्यन तोमर, भरत तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें