फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर गठीना होंगे रालोद जिलाध्यक्ष

Wed, 01 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । धनपाल गुर्जर के निधन के बाद खाली चल रहे रालोद जिलाध्यक्ष पद पर पुराने सिपाही सुखबीर सिंह गठीना की ताजपोशी लगभग तय हो गई है। सोशल मीडिया पर दिनभर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चलती रही।
विज्ञापन


दो जून को बड़ौत में उनके नाम की घोषणा हो सकती है। रालोद जिलाध्यक्ष पद को लेकर करीब एक माह से चर्चा चल रही है। सुखबीर सिंह गठीना करीब 12 साल तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने खुद जिलाध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इन दिनों वह पार्टी में मंडल अध्यक्ष हैं।

रालोद के सूत्रों ने बताया कि सुखबीर गठीना का नाम फाइनल हो चुका है। दो जून को बड़ौत में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा हो सकती है। अन्य कई नामों पर भी चर्चा की गई, लेकिन अनुभव को देखते हुए उन्हें चुना गया। रालोद के पास गैरजाट नामों में सुखबीर गठीना मजबूत दावेदार हैं। इस संभावना से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें