बिनौली। प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रिया प्रथम, बुशरा द्वितीय, तोहिद तृतीय, राधिका ने चतुर्थ और मनीषा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
प्रधान अध्यापिका कविता सिंह, विनय कुमार, रेनू पंवार, संगीता, रचना, दिव्या, मीनू ढाका ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ अपनी कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चों को भी अभिभावकों के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। मौके पर अनिशा, इस्लामन, प्रियंका, पूनम, मुनेश, बलराज, चंद्रप्रकाश, दिलशाना, आशा, गीता आदि उपस्थित रहे।