अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। एक ओर जहां कोरोना वायरस की महामारी में लोग एक दूसरे का परहेज कर रहे है, वही अग्रवाल मंडी टटीरी का ऋषभ सांप्रदायिक सौहार्द व एकता की मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने 15 परिवारों को रोजा इफ्तारी के लिए राशन पहुंचाया है।
कोरोना महामारी फैलने से लॉकडाउन है। लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे है। ऐसे में कस्बे के ऋषभ अपने साथी मोनू पहलवान, चांद खान, सोनू व नईम खान साथ मिलकर जरूरतमंद परिवारों को राशन पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे है। वह शाम को दूसरे समुदाय के लोगों को रोजा इफ्तारी के लिए राशन वितरित कर आपसी सौहार्द की मिसाल कायम कर रहे है। उनका मानना है कि ईश्वर ने उन्हें लोगों की मदद का अवसर दिया है। हिंदू-मुस्लिम सभी एक ईश्वर की संतान है। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को खुशी मिलती है और लोगों से आपसी प्यार बनता है।