अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रान्त की दो दिवसीय प्रान्त समीक्षा योजना बैठक के सुभारंभ पर
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की ओर से दो दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रदेश स्तर पर परिषद द्वारा किए गए आंदोलनात्मक, संगठनात्मक कार्याें की समीक्षा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, प्रांत संगठन मंत्री महेश राठौर, प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण, प्रांत अध्यक्ष डॉ. मीनू मल्होत्रा, प्रांत मंत्री क्षमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
बैठक के पहले दिन प्रदेश स्तर पर विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदेश भर में किए गए संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा आगे किए जाने वाले इन कार्यों की योजना भी तैयार की।
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर मिले लक्ष्य और उसकी प्राप्ति कैसे करें आदि पर मंथन किया गया। बैठक में जिला संगठन मंत्री, जिला संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। मौके पर ओजेश गौड़, अमित दीक्षित, अमन गुप्ता, दीपक चौधरी, अर्चित गुप्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे।