फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेंसिल कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगा

Sun, 07 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पेंसिल की एजेंसी दिलाने के नाम पर अग्रवाल मंडी टटीरी के एक युवक से ठगी कर ली गई। जिसके बाद रुपये वापस मांगने पर युवक को फोन पर गाली-गलौज कर धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले अजय ने बताया कि उसे फोन कर एक व्यक्ति ने उसे फोन कर नटराज कंपनी की एजेंसी दिलाने का झांसा दिया। रजिस्ट्रेशन के लिए पहले 620 रुपये फोन पे पर ट्रांसफर कराए। इसके बाद 5150 रुपये दोबारा ट्रांसफर कराए। तीसरी बार नौ हजार रुपये की मांग की गई, लेकिन उसने रुपये ट्रांसफर करने से मना कर दिया और पहले दिए गए रुपये वापस मांगे।
आरोप लगाया कि फोन करने वालों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि साइबर सैल से जांच कराई जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। लोगों को ऑनलाइन ठगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें