बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में बुधवार को कैंप लगाकर राजस्व व कृषि अधिकारियों ने किसानों की किसान सम्मान निधि सम्बंधित समस्याएं सुनीं।
कैंप में 95 किसान सम्मान निधि सम्बंधित समस्याएं आईं। इसमें तहसीलदार अमरचंद वर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेन्द्र जैन, लेखपाल मुकुल, एडीओ कृषि संजय कुमार, ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी, सचिव वीरेंद्रपाल ने मौके पर किसानों की जमीन को अभिलेखों में दर्ज व बैंक खातों की जांच, एकेवाईसी कर सभी समस्याओं का निस्तारण कराकर किसानों को संतुष्ट किया।