=दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरन को भी दिया समर्थन
फोटो संख्या 3
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को भी रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे महिला पहलवानोें के धरने को अपना समर्थन दिया।
अधिवक्ताओं ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल पर वर्तमान सत्र के 452 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस संबंध में प्रशासन शिकायतों के बाजवूद ढिलाई बरत रहा है। उधर, बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान परेशान हैं, उनके घर का खर्च तक नहीं चल पा रहा है। वहीं स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है, बेटियों की शादी तक नहीं हो रही। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरने को अपना समर्थन दिया। साथ ही जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। जयवीर सिंह राणा, वेदपाल पंवार, सत्यपाल पंवार, अमित वशिष्ट, वीरेन्द्र वर्मा, सत्यपाल पंवार, रोहित, कुलभूषण मौजूद