बागपत। किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ के लिए मृतक आश्रितों से रुपये मांगने पर डीएम राजकमल यादव ने भू-लेख विभाग के राजस्व निरीक्षक यासीन मलिक को निलंबित कर दिया। एसडीएम को जांच अधिकारी नामित कर जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
भूलेख विभाग में तैनात राजस्व निरीक्षक यासीन मलिक पर किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा था। उन आरोप की प्राथमिक जांच में यासीन मलिक को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम ने कहा कि इस तरह से कोई किसी से कार्य के लिए रुपये मांगता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।