खेकड़ा। नगर में बुधवार का दिन साप्ताहिक बंदी का निर्धारित है। डीएम ने नगर के व्यापारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बुधवार के दिन व्यापारियों से पूर्ण रूप से बाजार को बंद रखने की अपील की थी। इसके बावजूद बाजार में अधिकांश व्यापारी साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार में दुकानें खोलने के लिए पहुंच रहे हैं। वो लोग पुलिस को आते देखकर दुकानें बंद कर बाहर बैठ जाते हैं। बुधवार को भी व्यापारी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। पता लगने पर पुलिस बाजार में पहुंची तो व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। इसके बाद पुलिस ने व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानें खोलने पर कड़ी की चेतावनी देकर लौटा दिया।