दो पक्षों में मारपीट, धारदार हथियार चले, छह घायल
दोघट। कस्बा टीकरी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। उधर रहतना गांव में भी दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। टीकरी कस्बे में मंगलवार सुबह बुगरा व गुलफाम पक्ष के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इसमे एक पक्ष की दो महिलाएं फातिमा, मेहराना व गुल्लू, बुगरा तथा दूसरे पक्ष के गुलफाम व सोनू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भेजा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसके अलावा रहतना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में रामछैल घायल हो गया। रामछैल ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार का कहना है कि मारपीट के मामले की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।