फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारियों के निजी अस्पतालों में हुए उपचार के प्रतिपूर्ति बिलों पर प्रमाण पत्र लगाने की अनिवार्यता लगाई जा रही है, जोकि गलत है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रतिपूर्ति में देरी बरती जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था कराने, आश्रितों के लिए आय, आयु की शर्त हटाने, फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान कराने, पुरानी पेंशन बहाल करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर पांच, दस और 15 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोत्तरी करने, 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि देकर पेंशन निर्धारित करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिलामंत्री सुरेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष जगमोहन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें