फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ को सौंपी कार्रवाई की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिलाना सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक से अभद्रता करने के मामले में चिकित्सकों ने रोष जताया। सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक में रोष जताया। वहीं एसीएमओ को इस प्रकरण में कार्रवाई के लिए अधिकृत कर जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

पिलाना सीएचसी में महिला चिकित्सक से अभद्रता करने के मामले में सीएमओ कार्यालय में सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक हुई। वक्ताओं ने ओपीडी के दौरान चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की और महिला चिकित्सक से अभद्रता करने की घटना पर रोष जताया। चिकित्सकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। संघ के सचिव डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह को पूरे प्रकरण में कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजसिंह, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. अजेंद्र मलिक, डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. अभिनव नेहरा समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें