फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पूर्व प्रधानों और सचिवों से होगी 2.70 करोड़ की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में घपला करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन गांवों के पूर्व प्रधानों और सचिवों से दो करोड़ 70 लाख रुपये वसूले जाएंगे। इन पर वर्ष 2019-20 में विकास कार्यों में धनराशि का दुरुपयोग किया जाने का आरोप है। डीपीआरओ ने छह पूर्व प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि वर्ष 2019-20 में छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि में दो करोड़ 70 लाख 71 हजार 258 रुपये का घपला उजागर हुआ था। उनके अनुसार जितने विकास कार्य कराए गए, उनमें इन दो करोड़ रुपये की राशि को खर्च करने के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
इसके अलावा कई जगह ऐसा भी मामला सामने आया है, जहां कार्य कम का होने की जगह ज्यादा भुगतान किया गया। किसी जगह कार्य पहले होने के बाद भी दोबारा दिखाकर भुगतान कर दिया। इस तरह रुपये खर्च करने पर पूर्व ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों से वसूली करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

--
इन गांवों में सामने आया घपला
डीपीआरओ अमित त्यागी के अनुसार खैला के पूर्व प्रधान मुकेश व ग्राम पंचायत अधिकारी सतेंद्र कुमार से 4640725 रुपये, घिटौरा गांव की पूर्व प्रधान अमृता व ग्राम पंचायत अधिकारी केके तोमर से 9603925 रुपये, नौरोजपुर एम्मा पूर्व प्रधान राजेश व पंचायत सचिव सतीश कुमार से 864363 रुपये, राजपुर खामपुर के पूर्व प्रधान सतेंद्र व पंचायत सचिव से 5871327 रुपये, छपरौली ब्लाक के नांगल गांव के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार व पंचायत सचिव दीपक मान से 4977,599 रुपये व माखर के पूर्व प्रधान रामफल व पंचायत सचिव सचिन कुमार से 1913320 रुपये वसूले जाएंगे। पूर्व प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में साक्ष्यों के साथ जवाब नहीं मिलने पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें