फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पंचमुखी मंदिर में 30 नवंबर को आयोजित होने वाले सर्व वर्ग किसान सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबूराम भारद्वाज और संचालन सक्षम शर्मा ने किया। दीपक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितों में काम कर रहे है। वे चाहते है कि देश का किसान खुशहाल रहे। सर्व वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी अरविंद शर्मा शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्यक्ष, झारखंड के किसान नेता व विधायक धुलू महतो, भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरज पाल शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर एडवोकेट राधेश्याम भारद्वाज, बाबूराम भारद्वाज, मनु तिवारी, सक्षम शर्मा, अमित वशिष्ठ, अमित शर्मा, दिग्विजय सिंह, उत्तम तिवारी, विशाल तोमर, राधेश्याम शर्मा, अरविंद तोमर, नीरज वत्स, अमित शर्मा, राधेश्याम दरोगा, विशु तोमर, विकास चौधरी, विनीत शर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें