बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम किया गया। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़कर घर, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना शुरू किया है, यह भाजपा की ही देन है। महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं को एकजुट होकर पूरे प्रदेश में कमल खिलाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से विशेष रूप से महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लता सिसौदिया और संचालन मोर्चा की जिला महामंत्री बोबील चौधरी ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तनू तोमर, काजल चौधरी, मितलेश राजपूत, वंदना गुप्ता, सविता गोयल आदि मौजूद रहे।