फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों गबन के आरोपी डाकपाल पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि व बचत खातों मेें लाखों का गबन का लगा है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव स्थित डाकघर में सुकन्या समृद्धि व बचत खातों मेें लाखों का गबन करने वाले डाकपाल के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत ने तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत अजय जैन ने दी तहरीर में बताया कि बावली गांव के मोहल्ला पट्टी देशू निवासी देवेंद्र कुमार बिजरौल डाकघर में कार्यवाहक डाकपाल के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि उसने अलग-अलग खातों में जमाकर्ताओं से धनराशि लेकर पासबुकों में प्रविष्टि करके डाकघर की तारीख और मुहर लगाकर दे दी। मगर, प्राप्त धन को सरकारी हिसाब में न लेकर लगभग 18.50 लाख का गबन कर डाला। सहायक डाक अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध मेें सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत अजय जैन कहना था कि खाताधारकों की शिकायत पर जांच कराई तो गबन का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद डाकपाल देवेंद्र को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी देवेंद्र ने बिजरौल गांव निवासी खाताधारक सुमित से लाखों का गबन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें