फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान परिवार पर हमले में दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/ छपरौली। टांडा गांव में बुधवार की सुबह खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले टांडा गांव निवासी मोहन पुत्र हुकमचंद की कुछ लोगों से कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी। इसी रंजिशन को लेकर बुधवार को मोहन व उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया गया था। इसमें प्रेम पुत्र पलटू, मोहन पुत्र हुकमचंद, रामछैल पुत्र खजान, सोमपाल पुत्र तारा, सुनील पुत्र रोहताश, नीरज पुत्र प्रेम, सहेंद्र पुत्र अजबा, अंकुर घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया था। गंभीर हालत में प्रेम को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इस मामले में नीरज पुत्र प्रेम ने गांव के ही पाल्लू, राजकुमार, सतीश, ब्रजपाल, ब्रह्मपाल पुत्रगण करतारा, राजू, राजेश पुत्रगण पाल्लू, योगेंद्र पुत्र जिहाना, अशोक पुत्र सरदारा और रकम पाल पुत्र सरदारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जल्द ही पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें