फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 05:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
मृतिका शोभा का फाइल फोटो
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की गुराना रोड पर महिला की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में मृतका की बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घटना के बाद से फरार मृतका के पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांगनौली गांव निवासी शोभा (38) पुत्री प्रेमपाल की शादी वर्ष 2006 में नगर के रवि के साथ हुई थी। शुक्रवार रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
मृतका की बहन कीर्ति ने कोतवाली में शोभा की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मृतका के पति रवि सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मायके पक्ष का आरोप है कि घटना को 24 घंटे से अधिक का समय गुजर गया, लेकिन अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं, सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मृतका की बहन की तहरीर पर पति रवि सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा, जल्दी ही वह गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें