फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा नेता समेत 89 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना और दोनों बेटियों सोफिया व सुमाइया की हत्या के बाद बवाल करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की गई। इसमें एसआई प्रांशु राजपूत की तहरीर पर पुलिस पर हमला करने, वर्दी-बैज फाड़ने, गाड़ी में तोड़फोड़ और पथराव करने के आरोप में सपा के छपरौली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ सुंदर समेत 29 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
गांगनौली गांव में शनिवार को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो मस्जिद के बाहर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दो घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिए और वहां बवाल किया गया। वहां काफी खींचतान होने पर शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में एसआई प्रांशु राजपूत ने रविवार रात को थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि गांगनौली गांव की जामा मस्जिद के बाहर सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वहां पर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए वर्दी, बैज फाड़कर फेंक दिए और सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। वहां पथराव भी किया गया और इस तरह वहां जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद वीडियो और फोटो देखकर आरोपियों की पहचान की गई। इसमें 29 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें