खेकड़ा। रसोई गैस के भारी भरकम गैस सिलिंडर से उपभोक्ताओं को अब जल्द ही मुक्ति मिलेगी। अब लोहे के सिलेंडरों को बदलकर नया फाइबर ग्लास कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर बाजार में आ चुका है। गैस एजेंसी संचालक पवन वशिष्ठ ने बताया कि यह सिलिंडर दो वैरिएंट में मिलेगा। एक 10 किलोग्राम और दूसरा पांच किलोग्राम के वैरिएंट में मिलेगा। इसे पुराने लोहे वाले सिलेंडर से भी बदल सकते हैं। खास बात यह होगी इसका वजन पुराने परंपरागत सिलेंडर से आधे से भी कम होगा। यह कम दाम पर भी मिलेगा। फाइबर ग्लास से बना नया गैस सिलेंडर पुराने सिलेंडर से अधिक सुरक्षित है। खास बात यह है कि यह फटता नही है। यदि कभी कोई हालात बने तो यह चोट पहुंचाने के बजाय पिंघल कर समाप्त हो जाता है। यह सिलेंडर पूरी तरह से पारदर्शी होगा। दस किलोग्राम के नए कंपोजिट गैस सिलिंडर के लिए 3350 रुपये और पांच किलो वाले सिलिंडर पर 2150 रुपये सिक्योरिटी देनी होगी। 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 692 रुपये होगी तो पांच किलो के लिए आपको 363 रुपये देने होंगे। इन दोनों में पुराना वाला रेग्युलेटर लगेगा।