फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनू की उजड़ गई दुनिया: पांच साल पहले हुई थी शादी, अब इस हालत में मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 01:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : शादी के पांच साल बाद ही रेनू की दुनिया उजड़ गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। लेकिन मृतक महिला के मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में दोघट के तवेलागढ़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं, मृतक महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बताया गया कि रेनू पांच माह की गर्भवती थी। वहीं, ससुराल वालों ने जंगले में लगे पर्दे के पाइप के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। ससुराल वालों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ऐन वक्त पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि महिला के पति सोनू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला शामली जनपद के तथेड़ा गांव की रहने वाली थी। 2018 में उसकी सोनू के साथ शादी हुई थी। उधर, पीड़ित भाई रामकुमार ने हत्या की तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें