फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
बारिश होने से खेकड़ा मे पाठशाला रोड पर हुआ जलभराव - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

बागपत, खेेकड़ा। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट आने पर लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। खेतों में खड़ी फसलें लहलहाने से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से नगर में रेलवे रोड, जैन कालेज रोड, पाठशाला रोड, गली मोहल्लों मे जलभराव हो गया। इससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक राहत की सांस ली। बारिश होने से खेतों में खड़ी गन्ना, चारा, धान आदि की फसलें लहलहा उठीं। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों प्रमोद धामा, नरेंद्र सिंह, देशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, जगशरण आदि का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। बारिश होने से धान की रोपाई में भी अब किसानों को आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें