फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश वंदना कर विद्यार्थियों ने मांग विद्या का वरदान

विज्ञापन
गणेश महोत्सव के चलते खेकड़ा के अर्वाचीन इंटर कालेज में भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते छात्र, छात् - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। गणेश महोत्सव के चलते श्रद्वालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ की ओर से अर्वाचीन इंटर कॉलेज में गणेश महोत्सव के छठे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के गजकर्ण स्वरूप की पूजा-अर्चना की। सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीगणेश की पूजा कर बुद्धि और विद्या का वरदान मांगा।
पंडित हरिओम शर्मा ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ नवग्रह, भद्र मंडल, ओमकारेश्वर का जाप कर गणपति की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करा वस्त्र, नैवेद्ध, फल, पुष्प, यज्ञोपवीत, मोदक अर्पित किए। स्कूली छात्र, छात्राओं ने भगवान गणेश से बुद्धि, विद्या का वरदान मांगा। इस दौरान अनिल त्यागी, नरेंद्र धामा, मनोज जैन, ऋषभ जैन, अनुज कौशिक, श्रद्धानंद पांचाल, टीना पांचाल, विकास प्रजापत, संयम गौड, राजू पांचाल, टीनू रूहेला, संजय प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताराम मंदिर में पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश के लंबोदर रूप की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में विपिन शर्मा, जयवीर सिंह, सन्नी गुप्ता, संजय वर्मा, सुशील कौशिक, भूपेश गुप्ता आदि श्रद्वालु शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें