फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के परिजन

Thu, 04 May 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव में ससुराल में आए गाजियाबाद के फाइनेंसर अंकित मावी की हत्या के मुकदमे में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन भड़क गए। उन्होंने कोतवाली में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जिसको लेकर कोतवाली में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

पाबला बेगमाबाद में रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर शुक्रवार शाम को महेश कुमार व रोहित उर्फ खली में विवाद हुआ था। पहले ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन देर रात दोनों पक्षों के काफी लोग आ गए थे। मारपीट होने के साथ ही पथराव और फायरिंग हुई थी।
रोहित का जीजा गाजियाबाद निवासी अंकित मावी भी ससुराल में आया हुआ था, जिसकी इस विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक अंकित की पत्नी पूजा ने महेश, सुरेश उर्फ ढोली, बबलू, बंटी, अभिषेक व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महेश, सुरेश, बबलू को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पहुंचे मृतक अंकित के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा किया। जहां महिलाओं ने पुलिस पर आरोपियों के घर दबिश नहीं देने का आरोप लगाया।
मृतक के अमित ने कोतवाली प्रभारी से अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जो घर छोड़कर भाग गए हैं। उनके ठिकानों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें