फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण केंद्र निर्धारित, प्रधानाचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन के लिए पंजीकरण केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन के लिए अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्धारित किए गए पंजीकरण केंद्र के प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं का पंजीकरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरतने और जांच के बाद ही आवेदन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन के पंजीकरण के लिए जिले में 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें से यूपी बोर्ड के छात्रों का आठ केंद्रों पर, अन्य बोर्ड के छात्रों का तीन केंद्रों और पत्राचार परीक्षा के लिए चार केंद्रों पर पंजीकरण होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा।
छात्र व्यक्तिगत परीक्षा में शामिल होने के लिए परिषद की वेबसाइट से फार्म अपलोड कर आवेदन कर सकते है। एक केंद्र पर हाईस्कूल के छह सौ और इंटरमीडिएट के चार सौ छात्र-छात्राओं का ही पंजीकरण कराया जाएगा और इंटरमीडिएट में पत्राचार की परीक्षा के लिए एक पंजीकरण केंद्र पर अधिकतम 800 छात्र-छात्राओं का ही पंजीकरण कराया जा सकेगा। प्रदेश में दो साल से कम निवास करने वाले छात्रों का यूपी बोर्ड की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्र के प्रधानाचार्यों को छात्रों के पंजीकरण करते समय आवेदन की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ऐसे बनाए गए हैं पंजीकरण केंद्र
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड के छात्रों के पंजीकरण के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय इंटर कॉलेज जहानगढ़ दौझा, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा, राजकीय हाईस्कूल बदरखा और राजकीय हाईस्कूल मवीकलां को पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। अन्य बोर्ड व प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर खेकड़ा, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर और राजकीय इंटर कालेज तुगाना और इंटरमीडिएट की पत्राचार की परीक्षा के लिए आदर्श इंटर कॉलेज डौला, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत और जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत को पंजीकरण केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें