फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी में रेड हाउस तो फुटबॉल में येलो हाउस जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को बैडमिंटन, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। काॅलेज में हुई जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 32-16 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। पीटीआई संजय कुमार ने बताया कि काॅलेज में हुई सीनियर वर्ग की डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेड हाउस ने येलो हाउस को 21-18 से हराया। सब जूनियर वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 3-0 से हराया। सीनियर वर्ग में एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता बना। सीनियर वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लू हाउस और येलो हाउस की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में राजेश कुमार सरोज, विकास कुमार मानव, शिवदत्त द्विवेदी, राशीद, चट्टान सोनकर, हरिओम शर्मा, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें