फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रेड हाउस प्रथम और ब्लू हाउस दूसरे स्थान पर रहा

विज्ञापन
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद उत्सव में भाग लेते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन रेड हाउस और ब्लू हाउस दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर रोहताश चौधरी व अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रोहताश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को लग्न, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में पहले दिन 140 अंकों के साथ रेड हाउस पहले, 132 अंकों के साथ ब्लू हाउस दूसरे, 128 अंकों के साथ येलो हाउस रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर स्कूल के प्रबंधक जयचंद दरोगा, संस्थापक तेजपाल सिंह, निदेशक प्रमोद पंवार, प्रबंध समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार, हरेंद्र पंवार, राहुल कुमार, अवध कुमार के अलावा स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें