फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रिले दौड़ में रेड हाउस बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रिले दौड़ में रेड हाउस और खो-खो में ग्रीन हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन

एनएस पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी, प्रबंध समिति के पदाधिकारी स्वदेश चौधरी, पवन चौधरी व संतोष देवी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व मशाल जलाकर किया।
स्कूल में हुई रिले रेस में कक्षा पांच में रेड हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय व ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय और येलो हाउस तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रवीण डागर, अरशद खांन, अनुराधा यादव, कोमल, नीतू सिंह, सीमा, श्वेता, शालू त्यागी, छवि, प्रिया चौधरी मौजूद रही।
विज्ञापन

----
दौड़ में हर्षिता और भाला फेंक में अक्षी अव्वल
अमीनगर सराय। शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय में पहले दिन जूनियर वर्ग की गोला फेंक में 11वीं कक्षा की अक्षी प्रथम, 10वीं की छात्रा तरन्नुम दूसरे, स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में हर्षिता प्रथम, राधिका द्वितीय व इमराना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में विशाखा, प्राची, छवि और चार सौ मीटर की दौड़ में तनीषा, दीपंाशी, व आंशिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। पीटीआई राजीव यादव, कॉलेज प्रबंधक जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राम सेवक राम, मनोज कौशिक, राकेश द्विवेदी, मुकेश शर्मा, नवीन गुप्ता, रामभरत पाठक मौजूद रहे।
खो-खो में लवकुश और कबड्डी में अभिमन्यु हाउस बना विजेता
अग्रवाल मंडी टटीरी। शहीद मनवीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम व प्रबंधक सेलक राम ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में खेल भावना से भाग लेने और हार से उदास होने के बजाए और अधिक मेहनत से तैयारी करने के लिए जागरूक किया। स्कूल में हुई सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में मनु पंवार प्रथम व पायल दूसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की खो-खो व कबड्डी में लवकुश हाउस व अभिमन्यु हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें