फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिपो पर 17 दिसंबर से शुरू होगी संविदा चालकों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- चालकों की कमी पूरी होने तक प्रत्येक बुधवार को की जाएगी भर्ती
विज्ञापन

- 50 से अधिक चालकों की कमी पूरी होने पर यातायात व्यवस्था में होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। परिवहन निगम के अधिकारियों ने डिपो पर 17 दिसंबर से संविदा के तहत चालकों की भर्ती शुरू करने का निर्णय लिया है। 50 से अधिक चालकों की कमी चल रही है। इनके आने से यातायात व्यवस्था में होगा सुधार।

डिपो में निगम व अनुबंधित की करीब 185 बसें हैं। जिन्हें चलाने के लिए डिपो के पास पर्याप्त संख्या में चालक नहीं है। वर्तमान में 50 से अधिक चालकों की कमी चल रही है, जो लंबे समय से पूरी नहीं हो पा रही है, जिसके लिए कई बार भर्ती भी की जा चुकी है। चालकों की कमी से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार करने के लिए डिपो पर चालकों की शुरू भर्ती करने की घोषणा की है। सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को ड्राइविंग की दो परीक्षा पास करनी होगी, जिनमें पहली परीक्षा डिपो पर दूसरी लोनी में होगी। चालकों को 2.28 रुपये प्रति किमी के अनुसार पारिश्रमिक भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन

चालकों की कमी को पूरा करने के लिए डिपो पर संविदा के तहत 17 दिसंबर से चालकों की भर्ती शुरू की जाएगी। कमी पूरी होने तक प्रत्येक बुधवार को जारी रहेगी। - हाकिम सिंह, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें